बंद करे

जनपद इटावा में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन

दिनांक 21 जून 2026 को जनपद इटावा के नुमाइश पंडाल में जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग, इटावा के संयुक्त तत्वावधान में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री कैलाश सिंह राजपूत, राज्य मंत्री, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार रहे। माननीय श्रीमती सरिता भदौरिया, सदर विधायक, इटावा ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

इस अवसर पर डॉ. हृकेश भास्कर यशोद, सचिव, राजस्व एवं राहत आयुक्त, उत्तर प्रदेश शासन तथा चकबंदी आयुक्त, उत्तर प्रदेश सरकार; श्री शुभ्रांत कुमार शुक्ल, जिलाधिकारी, इटावा; श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, इटावा तथा श्री अजय कुमार गौतम, मुख्य विकास अधिकारी, इटावा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जनसामान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सामूहिक योगाभ्यास कराया गया तथा उपस्थित जनों को योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने हेतु प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले सकारात्मक प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए सभी से नियमित रूप से योग अपनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन स्वस्थ, जागरूक एवं योगमय समाज के संकल्प के साथ संपन्न हुआ।